पूर्णिया, मई 15 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत शुक्रवार को 8337 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी पूर्णिया बताया गया कि शुक्रवार को कुल 8726 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8337 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। अभी भी 17677 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। यह भी पढ़ें- एलपीजी की उपलब्धता पर्याप्त, आपूर्ति और वितरण सामान्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...