पूर्णिया, जून 13 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के शत-प्रतिशत दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) मिलेगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2011 के आधार पर राज्य के सभी दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र का लाभ देने के लिए पूर्णिया जिले के सभी प्रखंडों में एक महीने का विशेष शिविर 18 जून से आयोजित किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि ​शिविर के माध्यम से कुल 26,780 लंबित लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी सह समाहर्त्ता द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि यह शिविर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (भारत सरकार) की परियोजना के तहत बिहार के स्वास्थ्य विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से स...