पूर्णिया, जून 10 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल 06 योजनाओं के 2,70,874 पेंशनधारियों को 31 करोड़ 22 लाख 99 हजार 600 रुपये का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा डीबीटी लाईव कार्यक्रम के तहत पेंशनधारियों को माह मई की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। यह कार्यक्रम ऑनलाईन बेवकास्टिंग के माध्यम से सभी जिलों में आयोजित की किया गया, जिसमें पूर्णिया से जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीसी), बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारी उपस्थित थे।सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल छह योजनाओं के पेंशनधारियों को डीबीटी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भ...