पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला के 153 पंचायतों में मोक्षधाम के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है। डीपीआर के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। जिन पंचायतों में पहले से मोक्षधाम है वहां के पंचायत सचिवों के द्वारा एक अप्रैल से मृत्यु प्रमाण पत्र यहीं पर बनाया जायेगा। 24 घंटे के अंदर प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सोमवार को मोक्ष धाम योजना पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रखंड से 2-2 पंचायत सचिव एवं प्रखंड कार्यपालक सहायकों ने इसमें भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। प्रतिभागियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। नूतन कुमारी (मुख्य प्रशिक्षक) एवं राहुल कुमार राजा (सह-प्रशिक्षक) ने योजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.