पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन बिहार की ओर से पटना में वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकाश सिंह राजपूत ने पूर्णिया जिला का दायित्व पुनः अक्षय कुमार को सौंपते हुए उन्हें पूर्णिया जिला अध्यक्ष पद पर पुनर्नियुक्त किया। अक्षय कुमार के अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस अवसर पर पूर्णिया जिला प्रवक्ता दिवाकर कुमार ने जानकारी देते हुए नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने अनुपम जिला सचिव निशांत र...