पूर्णिया, मई 6 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्रों में बस पड़ाव के सैरात बंदोबस्ती और बैरियर वसूली के कार्यों की टीम गठित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर जांच कराई जाएगी। प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने जांच का निर्देश देते हुए जिला अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्रों में बस पड़ाव, टेम्पों स्टैंड, ई-रिक्शा की बैरियर वसूली में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। प्रमंडलीय आयुक्त-सह-अध्यक्ष-क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार पूर्णिया राजेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्णिया जिला अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्रों में बस पड़ाव की अधिसूचना एवं सैरात बंदोबस्ती से संबंधित अद्मतन कार्यों की समीक्षा बैठक महानंदा सभागार पूर्णिया में की गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.