पूर्णिया, फरवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फाइलेरिया मुक्त पूर्णिया बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्रखंडों के 02 हजार 343 गांवों में रहने वाले 41 लाख 49 हजार 303 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर फाइलेरिया से सुरक्षा की दवाई का सेवन कराया जाएगा। लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवाई का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही करना है। यह दवाई सिर्फ एक बार ही खाना है जिससे लोगों के शरीर में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए इम्युनिटी का विकास को सकेगा और फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकेंगे। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आज से ही जिले में फाइलेरिया मुक्त करने की शुरुआत की जा रही है। हाथीपाँव जैसी बीमारी हमारे बीच आज भी प्रचलित है। पूर्णिया जिले में आज भी...