पूर्णिया, नवम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति समस्तीपुर की द्वितीय बैठक 19 नवंबर को मंथन सभागार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर में प्रस्तावित है। इस बैठक के लिए डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्णिया लोकसभा के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की दुर्दशा और यात्री असुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार से प्रस्तुत करने की तैयारियां की है। पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन की स्थिति बेहद जर्जर है, यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भी घोर अभाव है। उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में केवल एक शौचालय है, जिसकी हालत अत्यंत खराब है। इस कारण यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की कमी का भी गंभीर मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.