पूर्णिया, जुलाई 25 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट से सहरसा जंक्शन के बीच आने वाले सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों और हाल्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभावित प्रदर्शनों को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनमनखी के निरीक्षक विजय शंकर ने बताया कि समस्तीपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर पूर्णिया कोर्ट, केनगर, अलीनगर, सरसी, बनमनखी जंक्शन, जानकीनगर, मुरलीगंज, बुधमा, दिनापट्टी, दौरम मधेपुरा, मिठाई, बैजनाथपुर और सहरसा जंक्शन सहित सभी स्टेशनों व हाल्ट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या रेलवे परिचालन में बाधा डालने की कोशिश ...