पूर्णिया, जून 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लोगों के लिए रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी उम्मीद जगी है। सांसद पप्पू यादव के लगातार प्रयासों के बाद पटना से सहरसा के रास्ते पूर्णिया कोर्ट तक रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना तेज हो गई है। रेलवे इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। पूर्णिया को बेहतर रेल सुविधा से जोड़ने के लिए सांसद ने इस मुद्दे को कई बार लोकसभा में उठाया। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा था। सांसद के प्रयासों के बाद यह प्रस्ताव अब रेलवे मुख्यालय स्तर पर विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया कोर्ट से पटना तक रात्रिकालीन ट्रेन की उम्मीद सांसद ने कहा कि पूर्णिया को हर स्तर की कनेक्टिविटी से जोड...