पूर्णिया कोर्ट और आसपास के इलाकों से बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाए
पूर्णिया, मार्च 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा के प्रश्नकाल में एक बार फिर अपने क्षेत्र की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़, कन्फर्म टिकट की कमी और पूर्णिया कोर्ट को देश के बड़े शहरों से रेलवे के माध्यम से जोड़ने का महत्वपूर्ण मुद्दा संसद में रखा। सांसद ने स्पष्ट कहा कि पूर्णिया, कोसी और सीमांचल जैसे क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार, पढ़ाई और इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात, बेंगलुरु और अन्य महानगरों की ओर जाते हैं, लेकिन आज भी इस क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूर्णिया कोर्ट और आसपास के इलाकों से बड़े शहरों के लिए अधिक ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। पप्पू यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.