खगडि़या, मई 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल द्वारा सहरसा एवं पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है। इससे यात्रीगण अब पहले की तुलना में कम समय में आनंदविहार पहुंच सकेंगे। पहले जहां पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल 05579 अप को 32.30 घंटा समय लगता था। वहीं अब संशोधित समयानुसार यह सफर 30 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। यानि 02.30 घंटे समय की बचत होगी। इसी तरह सहरसा से चलकर आनंद विहार जाने वाली स्पेशल 05575 को 29 घंटा लगता था। अब संशोधित समयानुसार यह सफर 28 घंटे में ही पूरा हो सकेगा अर्थात 01.00 घंटे समय की बचत होगी। यह संशोधित समय पूर्णिया कोर्ट से 15 मई और सहरसा से 19 मई से प्रभावी होगा。 यह भी पढ़ें- सहरसा से यशवंतपुर बेंगलुरु...