पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पूर्णिया से दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा से लोगों को राहत मिली है। इस संबध में बताया गया कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन घोषित किया है। यह ट्रेन सहरसा, सुपौल, निर्मली, झंझारपुर, सकरी, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज मार्ग होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 26 अप्रैल से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 19:40 बजे सहरसा, 20:45 बजे सुपौल, 21:45 बजे निर्मली, 22:23 बजे झंझारपुर, 22:45 बजे सकरी, 23:50 बजे जनकपुर रोड, अगले दिन 00.50 बजे सीतामढ़ी, 2:35 बजे रक्सौल एवं ...