पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह ने की। प्राचार्य ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रथम इकाई सह वाणिज्य विभागाध्यक्ष सीए. राजेश एस झा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक महान विचारक, समाज सुधारक और संविधान निर्माता थे, जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.