पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया कॉलेज के स्नातक के छात्र पुष्पम कुमार का सीआईएसएफ में चयन हुआ है। पुष्पम कुमार के सीआईएसएफ में चयन होने से राजेश्वरी प्रखंड के छातापुर सुपौल निवासी पिता नरेश मिश्रा और माता पूनम देवी समेत पूरे परिवार में हर्ष व्याप्त है। पुष्पम ने सत्र 2022 - 25 में स्नातक हिंदी प्रतिष्ठा से प्राप्त की है। पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सावित्री सिंह, हिंदी विभाग की डॉ. अंकिता विश्वकर्मा, डॉ. सीता कुमारी और ज्ञानदीप गौतम के साथ कॉलेज के सभी शिक्षकों और व कर्मचारियों हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है और छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.