पूर्णिया, अप्रैल 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज के एनएसएस राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के स्वयंसेवक एवं एमकॉम के छात्र शुभम सिंह का चयन माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक वर्चुअल संवाद कार्यक्रम है। देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से शुभम सिंह ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीक्ष्ण सोच एवं सक्रिय भागीदारी के आधार पर फाइनल राउंड में जगह बनाई है। फाइनल राउंड का आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है। इस उपलब्धि पर पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सावित्री सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि शुभम सिंह की यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.