पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। छात्र संघ के निवर्तमान महासचिव राजू कुमार मंडल के आकस्मिक निधन पर सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय और पूर्णिया कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शोक स्वरूप विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य स्थगित कर दिये गये। साथ ही पूर्णिया विश्वविद्यालय परिवार की ओर से इस दुःखद अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विश्वविद्यालय में आयोजित शोक सभा में कुलपति के साथ विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, ...