पूर्णिया, अगस्त 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के स्टार्टअप सेल द्वारा सत्र 2026 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं संवादात्मक उद्यमिता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान के प्रति वैज्ञानिक एवं रचनात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और नवीन सोच के साथ सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर आयोजित आइडियेशन चैलेंज में प्रत्येक प्रतिभागी ने समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कृषि तथा दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अपने अभिनव एवं व्यावहारिक विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उनकी रचनात्मक क्षमता, विश्ले...