पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ​पूर्णिया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कॉलेज परिसर में एनसीसी का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे अब कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए सैन्य प्रशिक्षण और राष्ट्र सेवा के द्वार खुल गए हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 47 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस राणा ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो मनोज कुमार को आधिकारिक एनसीसी ध्वज सौंपकर इस इकाई की सफल शुरुआत की। इस अवसर पर कर्नल राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी न केवल अनुशासन सिखाती है, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का भी संचार करती है।

उपस्थित अधिकारी इस गौरवपूर्ण अवसर पर बटालियन और कॉलेज के कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सीटीओ ...