पूर्णिया, जनवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर के 'बेस्ट डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन अवार्ड' के लिए किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति में प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार पूर्णिया जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, पारदर्शी, स्वच्छ और निष्पक्ष संचालन के साथ-साथ प्रभावी मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों एवं उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन के लिए दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने माना है कि पूर्णिया जिला ने चुनावी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने और लोक...