भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता पूर्णिया के रहने वाले छात्र सागर और उसके भाई देव कुमार से राधारानी सिन्हा रोड में छिनतई करने के मामले में पुलिस की जांच में सीसीटीवी से महत्वपूर्ण सुराग मिला है। आठ मई को हुई घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से पता चला है कि चारों बदमाशों ने रेलवे स्टेशन से ही छात्रों पर नजर रखी थी और वहीं से उनका पीछा करते हुए घटनास्थल तक पहुंचे थे। पुलिस के गश्ती वाहन को पार करते हुए चारों अपराधी पहुंचे और छात्र को रोककर हथियार के बल पर उनसे मोबाइल और नगदी छीन लिया था। दोनों छात्रों ने पुलिस को बताया था कि स्टेशन पर टोटो नहीं मिलने की वजह से वे दोनों वहां से पैदल ही आ रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...