पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया जिले के कुछ पंचायतों में लिंगानुपात में कमी पायी जा रही है। जन्म के समय लिंगानुपात (प्रति 1000 महिला पर पुरुषों की संख्या) में जहां कमी पाई जा रही है, वहां इसके कारणों की पहचान होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधकों को इसके कारणों की पहचान कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु से संबंधित प्रतिवेदित आंकड़ों को पूर्ण रूप से एचएमआईएस पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश भी दिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। बैठक में नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित स्वास्थ्य सूचकांकों, जैसे गर्भवती महिलाओं की प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.