पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत भौवा परवाल गांव के अनुभव सिंह ने भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। अनुभव सिंह का भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर कमीशन होना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे पूर्णिया जिले और गांव के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। अनुभव सिंह सेवानिवृत्त कर्नल बिभाष चंद्र सिंह एवं प्रियंका किशोरी के पुत्र हैं। उन्होंने अगस्त 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के 148वें बैच में प्रवेश लिया था। यह बैच एनडीए के इतिहास में विशेष माना जाता है, क्योंकि पहली बार महिला कैडेटों को भी इसी बैच में शामिल किया गया था। यह भी पढ़ें- पूर्णिया के अनुभव सिंह बने फाइटर पायलट एनडीए में तीन वर्षों का कठोर सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद अ...