पूर्णिया की बेटी स्वाति ने रचा इतिहास, बीसीईसीई में बनीं टॉपर
पूर्णिया, जून 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के भोगा करियात पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 12 निवासी तपेश कुमार यादव एवं शशिलता देवी की पुत्री स्वाति आनंद ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (बीसीईसीई)-2026 में पूरे बिहार में प्रथम रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की सीयूईटी-यूजी परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। एक साथ दो प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्वाति की सफलता पर ग्रामीणों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्वाति ने मैट्रिक की शिक्षा केजीपी उच्च विद्यालय, भोगा भटगामा से प्राप्त की, जबकि इंटरमीडिएट की पढ़ाई कृषि महाविद्यालय श्रीनगर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.