पूर्णिया, जनवरी 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिला लंबे समय से मक्का उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां मक्का की खेती रिकॉर्ड स्तर पर होती रही है और जिले का मक्का देश के कई राज्यों तक भेजा जाता है। बीते कुछ वर्षों में मक्का किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, क्योंकि अन्य फसलों की तुलना में इसकी पैदावार अधिक होती है और बाजार भी सुलभ रहता है। जिले के किसानों को मक्का बेचने के लिए एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडियों में शुमार गुलाबबाग अनाज मंडी उपलब्ध है, जिससे विपणन की समस्या अपेक्षाकृत कम रहती है। खासकर धमदाहा अनुमंडल में जिले की सबसे अधिक मक्का खेती होती है। यहां मार्च के अंतिम सप्ताह तक मक्का की कटाई शुरू हो जाती है और सबसे पहले धमदाहा क्षेत्र का मक्का गुलाबबाग मंडी पहुंचता है। हालांकि, पिछले वर्ष मक्का कटाई के समय मौसम ने किसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.