पूर्णिया, मार्च 6 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से गुरुवार को 917 यात्रियों का आवागमन हुआ। एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को कुल 10 विमानों का परिचालन हुआ। पांच विमानों से कुल 491 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि पांच विमानों से 426 यात्री रवाना हुए। गुरुवार को दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद के लिए विमानों का आगमन और प्रस्थान हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...