पूर्णिया, जुलाई 18 -- पूर्णिया। पूर्णिया एयरपोर्ट से शुक्रवार को 10 विमानों का परिचालन हुआ। इससे 758 यात्रियों का आवागमन हुआ। पांच विमानों का आगमन हुआ जिससे 365 यात्री पहुंचे। इसी तरह पांच विमानों का प्रस्थान हुआ। इससे 393 यात्री रवाना हुए। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को सभी फ्लाइट ससमय आयी और गयी। कुल 758 यात्रियों का आवागमन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...