पूर्णिया एयरपोर्ट से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट कब से? केंद्रीय मंत्री ने पप्पू यादव को बताया
हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 14 -- बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से दो नई फ्लाइट शुरू होने वाली हैं। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर पूर्णिया से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उन्हें बताया कि पूर्णिया से मुंबई और पूर्णिया से बेंगलुरु मार्ग पर उड़ान अक्टूबर महीने तक संभावित है। उन्होंने कहा कि दोनों शहर देश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक और रोजगार केंद्र हैं। पूर्णिया एवं सीमांचल समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए मुंबई एवं बेंगलुरु जाते हैं। सीधी उड़ान नहीं होने से यात्रियों को पटना या अन्य हवाई अड्डों तक सड़क एवं रेल मार्ग से पहुंचना पड़ता है। इससे समय और पैसा दोनों का अतिरिक्त ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.