पूर्णिया, अप्रैल 15 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत किया गया। मंगलवार को ट्रांजिट विजिट पर वह पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गये। राहुल गांधी के स्वागत के लिए सीमांचल के चारों जिलों से कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे। पूर्णिया एयरपोर्ट पर कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को बुके भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव के प्रवक्ता राजेश यादव ने उनका अभिनंदन करते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें संविधान की प्रति भेंट की और सामाजिक न्याय तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह भी पढ़ें- "शिक्षित ...