पूर्णिया एयरपोर्ट पर नये सिविल एनक्लेव से हर माह एक लाख यात्रियों की होगी आवाजाही
पूर्णिया, मई 27 -- पूर्णिया, धीरज। पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए सिविल एनक्लेव बनने के बाद यहां हर माह एक लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही होगी। पूर्णिया एयरपोर्ट पर 424 करोड़ रुपये की लागत से नये और स्थायी सिविल एन्क्लेव (टर्मिनल बिल्डिंग) के निर्माण कार्य को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के द्वारा जल्द ही टेंडर जारी किया जा रहा है। 20250 वर्ग मीटर में बनने वाले इस टर्मिनल की वार्षिक यात्री क्षमता 15 लाख होगी। यह ए-321 जैसे बड़े विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगा। वर्तमान में यात्रियों की सुविधा के लिए 40 करोड़ की लागत से बना 3,450 वर्ग मीटर का अंतरिम टर्मिनल पहले ही शुरू हो चुका है। 15 सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट का उदघाटन किया गया था। इसके बाद से यहां से व्यावसायिक उड़ानें कोलकाता, अहमदाबाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.