पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोर लेन संपर्क पथ को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज
पूर्णिया, जून 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोर लेन संपर्क को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है। हरदा से एयरपोर्ट तक करीब सात किलोमीटर प्रस्तावित फोर लेन को लेकर जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी पूर्णिया एयरपोर्ट तक प्रस्तावित संपर्क पथ को लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता पथ प्रमंडल पूर्णिया, अंचल अधिकारी केनगर, राजस्व अधिकारी पूर्णिया पूर्व और अमीन के साथ पहुंचे। हरदा चौक से पूर्णिया हवाई अड्डा तक प्रस्तावित सम्पर्क पथ को लेकर पूर्णिया पूर्व के मौजा मरंगा, हरदा, गंगेली एराजी, जलकर हीराधार एवं केनगर अंचल के मौजा देवकी मोहनपुर,अलीनगर,गोआसी का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षणोपरान्त जिला पदाधिकारी द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.