पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोर लेन की मांग को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने का आग्रह किया। सांसद ने विशेष रूप से एनएच-31 के जीरो माइल (गुलाबबाग) से पूर्णिया एयरपोर्ट तक सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा फोरलेन संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल पूर्णिया ही नहीं, बल्कि पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। पूर्णिया जिला कोसी-सीमांचल का प्रमुख वाणिज्यिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक केंद्र है, लेकिन वर्तमान में एनएच-31 से पूर्णिया एयरपोर्ट तक सीधा...