भागलपुर, अगस्त 16 -- पूर्णिया एयरपोर्ट निदेशक दीप प्रकाश गुप्ता ने बताया कि निरंतर विस्तार के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्रों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने तथा क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 15 अगस्त को 80 वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, जिसमें एयरपोर्ट के हितधारकों, एयरलाइन एवं सुरक्षा कर्मियों तथा यात्रियों ने भाग लिया। निदेशक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद बीसेप कर्मियों द्वारा सलामी दी गई। पूर्णिया एयरपोर्ट ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से पौधारोपण अभियान आयोजित किया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया एयरपोर्ट: एएआई का नया एप्रन 31 अक्टूबर तक, पांच विमानों की पार्किंग यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर धूमधाम से मनाया ...