पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया एयरपोर्ट से हर दिन औसतन एक हजार यात्री सफर कर रहे हैं। एयरपोर्ट से फरवरी महीने में कुल 280 विमानों का परिचालन हुआ जिससे 28835 यात्रियों का आवागमन हुआ। 140 विमानों से पूर्णिया हवाई अड्डा पर 15029 यात्री उतरे तो 140 विमानों से 13806 यात्री अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुए। पूर्णिया हवाई अड्डा से फिलहाल पांच विमानों को परिचालन हो रहा है। दिल्ली और हैदराबाद के लिए एयरबस की सुविधा है जबकि कोलकाता और अहमदाबाद के लिए छोटे विमान (एटीआर) की सेवा है। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया से हवाई यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा की शुरूआत 15 सितंबर 2025 को हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर यहां से विमान को रवाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.