पूर्णिया, जुलाई 28 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उद्योग निदेशक बिहार के निर्देश एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत पिच डेक प्रिपरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टार्टअप सेल, पूर्णिया एवं जिला उद्योग केंद्र, पूर्णिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला में मुख्य विशेषज्ञ के रूप में क्रिएटर माइंड्स के कुशागर सिंह ने छात्रों को प्रभावी पिच डेक तैयार करने तथा निवेशकों के समक्ष अपने स्टार्टअप आइडिया को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के व्यावहारिक तरीके बताए। जिला उद्योग केंद्र के प्रभारी महाप्रबंधक मोहम्मद अफ्फान ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए बिहार स्टार्टअप नीति-2022 एवं डीपीआईआईटी मान्यता से संबंधित महत्वपू...