पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के लिए स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक चलाई जायेगी। पूर्णिया से दिल्ली आने-जाने में लोगों को कोई भी परेशानी नहीं हो इसके लिए एक सप्ताह से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन नहीं होने के कारण लोगों को दिल्ली और यूपी जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। खासकर रमजान और रामनवमी में दिल्ली से अपने घर पर आने के लिए भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी। स्पेशल ट्रेन चलने से दिल्ली और यूपी से पूर्णिया आने-जाने वालों को घर आने में सुविधा मिलेगी। रेलवे के अधिकारी के अनुसार स्पेशल ट्रेन 29 मार्च तक चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेन संख्या 05579 प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से आनन्द विहार के लिए चलेगी, जबकि स्पेशल ट्रेन संख्या 05580 प्रत्येक गुरुवार,...