भागलपुर, अप्रैल 25 -- पूर्णिया से रंजीत कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया जिले में सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी निरंतर जारी है। पूर्णिया जिले में गेहूं की खरीदारी लक्ष्य के लगभग करीब पहुंच चुकी है। पूर्णिया जिले को 72 मीट्रिक टन गेहूं खरीदारी का लक्ष्य मिला था, जिसमें 64 मीट्रिक टन गेहूं की खरीददारी हो चुकी है। लक्ष्य के मुताबिक 90 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है। इस संबंध में जिला सहकारिता पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि पूर्णिया जिले के विभिन्न पैक्स में गेहूं की खरीददारी लगातार जारी है। 72 मीट्रिक टन गेहूं खरीदारी की लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 90 प्रतिशत से अधिक कुल 64 मीट्रिक टन गेहूं खरीददारी की जा चुकी है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ने से किसानों को फायदा अभी तक गेहूं की खरीदारी का लक्ष्य नहीं...