भागलपुर, मार्च 25 -- पूर्णिया। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभुकों द्वारा अब तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया है। प्रशासन ने ऐसे पेंशनधारियों को 31 मार्च तक हर हाल में लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने का निर्देश दिया है, अन्यथा उनकी पेंशन राशि अप्रैल महीने से बंद कर दी जाएगी। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिया जिले में कुल 3 लाख 61 हजार 100 पेंशनधारी हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 24 हजार 718 लाभुकों ने अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर दिया है। वहीं अभी भी 1 लाख 36 हजार 382 पेंशनधारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.