भागलपुर, सितम्बर 16 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया। चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत संचालित पक्का वर्मी कम्पोस्ट एवं गोबर-बायो गैस इकाई योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में सब्जी एवं अन्य फसलों की जैविक खेती को बढ़ावा देना है। इससे मिट्टी के स्वास्थ्य एवं उर्वरा शक्ति का संरक्षण होगा तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध "अनुदान के लिए आवेदन" विकल्प के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- जैविक खेती को बढ़ावा देने को किसानों को मिलेगा अनुदान, 634 वर्मी पीट के लिए आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...