भागलपुर, जनवरी 30 -- पूर्णिया। शुक्रवार को कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में सीनेट की बैठक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगी। बैठक में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट से जुड़े प्रस्ताव अनुमोदित किये जायेंगे। साथ ही सिंडिकेट की बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव पर सीनेट में मुहर लगाई जायेगी। पूर्णिया कॉलेज में यूजी स्तर पर बीएड के साथ 7 नए विषयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने के निर्णय पर एकेडमिक काउंसिल की स्वीकृति के बाद अब सीनेट की बैठक में मुहर लगाई जायेगी। वहीं तीन नये गैर अंगीभूत कॉलेजों को स्थायी एफिलिएशन प्रदान करने के अलावा पीएचडी में नामांकन से लेकर उपाधि देने तक की भी कार्यप्रणाली पर प्रस्ताव अनुमोदित किये जायेंगे। 12वीं वित्त समिति की बैठक में अनुमोदित कुल 3 अरब 38 करोड़ 50 लाख 90 हजार 953 रुपये का वार्षिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.