भागलपुर, मार्च 26 -- पूर्णिया। रामनवमी का त्योहार कल मनाया जायेगा। शहर के मंदिरों से लेकर घरों में ध्वजारोहण की तैयारी चल रही है। 27 मार्च को गुलाबबाग से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। 28 को रामनवमी शोभायात्रा समिति की ओर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी। शहर के हर मार्गों को साफ-सफाई के बाद भगवा झंडों से सजाया गया है। जुलूस को लेकर चाक- चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक- एक जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...