भागलपुर, मार्च 13 -- पूर्णिया। पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 25 मार्च तक होगी। पीजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर दो परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 2200 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के द्वारा बनाये गये पहले परीक्षा केंद्र पूर्णिया कॉलेज में पीजी विभाग पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया महिला महाविद्यालय व मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगें। वहीं दूसरे परीक्षा केंद्र पूर्णिया महिला महाविद्यालय में पूर्णिया कॉलेज, डीएस कॉलेज कटिहार व अररिया कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगें। ग्रुप ए की परीक्षा प्रथम पाली में 10 बजे से 1 बजे तक होगी। वहीं ग्रुप बी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.