भागलपुर, मई 4 -- पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर लगेगा। 19 मई की आयोजित होने वाले शिविर के लिए अभी से आवेदन जमा करने की सुविधा है। सरकार ने प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। जन शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए आमजन से सक्रिय सहभागिता की जिला प्रशासन की ओर से अपील की गयी है। राज्य सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों की समस्याओं,शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु जिले में पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- हर माह लगेगा सहयोग शिविर, पंचायत स्तर पर सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं इसी कड़ी में 19 मई को जिले के 14 प्रखंडों से 14 पंचायत चयनित किए गए हैं, जहां शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिल...