भागलपुर, मार्च 17 -- पूर्णिया। कसबा के लखना पैक्स एवं बीकोठी के निपानिया पैक्स में 18 मार्च को मतदान होगा। दोनों पैक्सों के निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र, बज्रगृह तथा सेक्टर पदाधिकारियों एवं पीसीसीपी के साथ दंडाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में, विधि व्यवस्था संधारण, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। दोनों प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...