भागलपुर, फरवरी 10 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीएड सत्र 2025-27 का पंजीयन करवाने को लेकर तिथि घोषित कर दिया है। बीएड सत्र 2025-27 में ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरने की तिथि को 9 से 12 फरवरी तक निर्धारित किया गया है। जो छात्र-छात्राएं पूर्णिया विश्वविद्यालय में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण हैं, उन्हें पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को अपना पंजीयन प्रपत्र जमा करना होगा। वहीं अन्य विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रवजन प्रमाण पत्र के साथ शुल्क ऑनलाइन 550 रूपये जमा करने होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.