भागलपुर, अगस्त 29 -- पूर्णिया से रंजीत कुमार की रिपोर्ट अवैध मादक पदार्थों को दालकोला चेकपोस्ट से पास कराने के मामले में पुलिस की सख्ती के बाद अब मद्य निषेध विभाग ने भी आरोपियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। दालकोला चेकपोस्ट पर मद्य निषेध विभाग की ओर से तैनात प्रभारी दुर्गेश कुमार को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनकी जगह इसी विभाग के इंस्पेक्टर शशिभूषण कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा मद्य निषेध के सहायक आयुक्त के स्तर से पूर्व के प्रभारी के खिलाफ अतिरिक्त कार्रवाई के लिए विभाग को अनुशंसित किया गया है। इतने के बावाजूद पूर्व प्रभारी को अभी राहत नहीं मिलने वाली है। मादक पदार्थों को पास कराने के मामले में उनकी भूमिका की पुलिस जांच अभी चल रही है। जांच में अगर उनकी भूमिका सामने आती है तो कानूनी तौर पर पुलिस भी उनपर अलग से शिक...