भागलपुर, जनवरी 29 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय की 6 वीं सीनेट की बैठक 30 जनवरी को सीनेट हॉल में आयोजित की जायेगी। सीनेट की बैठक के सफल आयोजन के निमित्त विश्वविद्यालय में युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। सीनेट की बैठक में राज्यपाल सह कुलाधिपति शिरकत नहीं करेंगे। सीनेट की बैठक के लिए राज्यपाल सह कुलाधिपति के द्वारा कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह को अधिकृत कर दिया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की 6 वीं सीनेट की बैठक कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में सीनेट हॉल में आयोजित की जायेगी। सीनेट की बैठक में भाग लेने के लिए सभी सीनेट सदस्यों को आमंत्रण पत्र विश्वविद्यालय के द्वारा सीनेट की बैठक की तिथि निर्धारित होते ही भेज दिया गया है। सीनेट की बैठक के सफल आयोजन के लिए गठित 14 कमिटियों की युद्ध स्तर पर अपनी-अपनी तैयारी चल रही है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.