पूर्णिया : साइकिल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई
भागलपुर, अगस्त 13 -- पूर्णिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा साइकिल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। यह रैली जिला खेल भवन (कार्यालय) मरंगा पूर्णिया से आरंभ होकर अंचित शाह उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल तिरंगा रैली को रवाना किया गया। साइकिल तिरंगा रैली में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस सदर पूर्णिया, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी , जिला खेल पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति का चढ़ा रंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.