पूर्णिया : सड़क निर्माण में अनियमितता पर भड़के ग्रामीण
भागलपुर, जून 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के महाराजपुर पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत बन रही सड़क में अनियमितता और घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यस्थल पर पहुंच गए और निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों ने संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की चेतावनी देते हुए मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी की। जानकारी के अनुसार महाराजपुर पंचायत में लौवाकुंड मंझेली से महादलित टोला तक 1.918 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना में 0.760 किलोमीटर पिचकरण सड़क एवं 1.153 किलोमीटर पीसीसी सड़क का निर्माण शामिल है। योजना की कुल प्राक्कलित राशि 174.85 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.