भागलपुर, जुलाई 23 -- हरदा, एक संवाददाता। शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। पीएसडी कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार, पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, विवेक कुमार, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापिका अर्चना, मध्य विद्यालय बैगना के प्रधानाध्यापक दिनेश पासवान, पूर्णिमा, शंकर कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार तथा प्रो. डॉ. अजय कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्र...